पूर्व विधायक बांठिया की पुण्यतिथि पर गौशाला में किया चारा वितरण

संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन कल, 841 मरीजो की जांच कर दिया परामर्श

Media Desk
Balotra News Photo

श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनसेवक पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया की 90 वी जन्म जयंती एवं सप्तम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को क्षेत्र के मंदिरों में देव दर्शन कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।वही पुण्यतिथि पर गोशालाओं में गायों को हरा चारा, गुड़ खिलाकर उनको याद किया तो सेवा सप्ताह के तहत आयोजित मेडिकल कैम्प का समापन किया गया।

श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि पूर्व विधायक जनसेवक चम्पालाल जी बांठिया

की आज सप्तम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के मंदिर मे देव दर्शन कर पूजा अर्चना कर उनको याद किया गया।क्षेत्र की गोशालाओं में गोमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

मेडिकल कैम्प का समापन:-

Balotra News Photo

श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनसेवक पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया की 90 वी जन्म जयंती एवं सप्तम पुण्यतिथि पर

आयोजित मेडिकल कैम्प का समापन स्थानीय हितकारी अस्पताल में ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया की अध्यक्षता में किया गया। 

सेवा सप्ताह मेडिकल कैम्प प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत आयोजित निशुल्क मेडिकल कैम्प में 841 मरीजो की जाँच कर परामर्श दिया गया। कैम्प में 

40 मरीजो को आपरेशन की सलाह दी गई व 9 मरीजो का सफलतापूर्वक डॉक्टरों द्वारा आपरेशन किए गए।उन्होंने ने बताया कि अध्यक्ष बांठिया ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुशल

क्षेम पूछ कर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर फल वितरण किए गए।इस दौरान बांठिया ने शिविर प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, डॉक्टर्स

व नर्सिग स्टाफ का मेडिकल कैम्प में सहयोग देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन आज:-

- Advertisement -
Ad imageAd image

जनसेवक पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया की 90 वी जन्म जयंती एवं सप्तम पुण्यतिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन 4 फरवरी को होगा।जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाले लोगो को विशिष्ट सेवा सम्मान,

रक्तदान शिविर,व्हील चेयर वितरण, पूर्व विधायक

बांठिया जी का जीवन चित्रण,जरूरमंद महिलाओं को आत्म स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन का वितरण, दिव्यागों के साइकिल वितरण,कम सुनने वाले लोगो को श्रवण यंत्र(कानो की मशीन)का वितरण अथितियों द्वारा किया जाएगा।समारोह में रजिस्ट्रेशन कर उसके बाद पंचायत स्तर पर जाकर वितरण किया जाएगा।इस दौरान विभिन्न गौशालाओं में चारा वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Balotra News Photo

अध्यक्ष बांठिया ने बताया कि संस्तुति एवं समर्पण समारोह में श्री श्री 1008 ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरु देव ब्रह्माधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज,गढ़ सिवाना गादीपति नृत्यगोपालराम महाराज सिवाना,परेऊ मठ मठाधीश ओंकार भारती महाराज,तारातरा मठ महन्त प्रतापपुरी महाराज,गोविंदरामजी की बगेची समदडी गादीपति महन्त नरसिंगदास महाराज,चेतनगिरी महाराज मोकलसर,राघवदास महाराज, रणजीत आश्रम महन्त अमृतराम महाराज,सिणली मठ महन्त विष्णु भारती महाराज, परालिया महन्त गणेश पुरी,जागसा महन्त सियावर दास महाराज,जागसा मठ महन्त बालकवन महाराज सहित अनेको साधु संतों का सानिध्य रहेगा। 

उन्होंने ने बताया कि संस्तुति एवं समर्पण समारोह में ट्रस्ट सरक्षंक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार होंगे।वही समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बालोतरा जिला संघ चालक डॉ जी आर भील सहित राजस्थान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक,जिले के वरिष्ठ नेता अथिति के रूप में उपस्थित रहेंगे।उन्होंने ने बताया कि समारोह में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम ओझा,बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, भाजपा बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरू,सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, कल्याणपुर प्रधान उम्मदे सिंह अराबा अथिति के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

Share This Article
By Media Desk Media Team
Follow:
Balotra News Media Team
Balotra News-बालोतरा न्यूज़ We would like to show you notifications for the latest news and updates.
Dismiss
Allow Notifications