19 वां फाग महोत्सव:बच्चों ने गेर नृत्य की प्रस्तुति दी,ब्रज की होली विशेष आकर्षण केंद्र रही

MOX RATHORE

 
19 वां फाग महोत्सव:बच्चों ने गेर नृत्य की प्रस्तुति दी,ब्रज की होली विशेष आकर्षण केंद्र रही

Contents
 19 वां फाग महोत्सव:बच्चों ने गेर नृत्य की प्रस्तुति दी,ब्रज की होली विशेष आकर्षण केंद्र रही   बालोतरा में शुक्रवार को होली महोत्सव को लेकर डेजर्ट ट्रेडिशनल आर्ट एंड यूथ सेंटर माली सैनी समाज द्वारा लोक विरासत 19वा फाग महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अशोक माली ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से यह कार्यक्रम बालोतरा में आयोजित किया जा रहा है। तथा कोरोना काल के कारण 3 वर्ष तक यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। इस वर्ष सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम आराध्य श्री गणपति महाराज की वंदना और संत शिरोमणि लिखमीदास जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। अस दौरान नन्हें–मुन्ने बाल कलाकारों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राजस्थान के परिवेश से जुड़े लोक विरासत से जुड़े कार्यक्रम में बच्चों ने गेर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसका दर्शकों ने जमकर इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार द्वारा कालबेलिया नृत्य किया गया। इस दौरान राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली, जबराराम माली,अशोक प्रजापत, छगन माली, राजेश माली, रामू माली, आदि राजस्थानी कलाकारों ने लोक विरासत से जुड़े फाग के गीत सुनाएं। ब्रज की होली विशेष आकर्षणमहोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज की होली का कार्यक्रम फाग महोत्सव का भव्य आकर्षण रहा। जिसमें कृष्ण राधा तथा अन्य कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुत किया गया। तथा फूलों के साथ होली खेली गई। तथा कृष्ण कन्हैया व राधा मैया के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
 

बालोतरा में शुक्रवार को होली महोत्सव को लेकर डेजर्ट ट्रेडिशनल आर्ट एंड यूथ सेंटर माली सैनी समाज द्वारा लोक विरासत 19वा फाग महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अशोक माली ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से यह कार्यक्रम बालोतरा में आयोजित किया जा रहा है। तथा कोरोना काल के कारण 3 वर्ष तक यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। इस वर्ष सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Balotra News Photo

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आराध्य श्री गणपति महाराज की वंदना और संत शिरोमणि लिखमीदास जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। अस दौरान नन्हेंमुन्ने बाल कलाकारों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राजस्थान के परिवेश से जुड़े लोक विरासत से जुड़े कार्यक्रम में बच्चों ने गेर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसका दर्शकों ने जमकर इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार द्वारा कालबेलिया नृत्य किया गया। इस दौरान राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली, जबराराम माली,अशोक प्रजापत, छगन माली, राजेश माली, रामू माली, आदि राजस्थानी कलाकारों ने लोक विरासत से जुड़े फाग के गीत सुनाएं।

Balotra News Photo

ब्रज की होली विशेष आकर्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज की होली का कार्यक्रम फाग महोत्सव का भव्य आकर्षण रहा। जिसमें कृष्ण राधा तथा अन्य कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुत किया गया। तथा फूलों के साथ होली खेली गई। तथा कृष्ण कन्हैया राधा मैया के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।



 

Share This Article
Follow:
is an Indian Artist, Web Developer , and Writer. Also known as Artist Mox Rathore and Mukesh Rathore.