राजस्थान में महिलाओ के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर परीक्षण

Media Desk
Balotra News Photo

इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना- जैसे की आप सब जानते ही है सरकार द्वारा राज्य के लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार नई -नई योजनाओं की शुरुआत करती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अन्तर्गत्त 75000 लड़कियों और महिलाओं को लाभ मिलेगा। महिलाओं और लड़कियों को निशुल्क कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्यमंत्री जी ने योजना की घोषणा करते समय कहा की इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना में हिंसा महिलाओं और दुष्कर्म पीड़िताओं और विधवाओं को को भी इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कुल सीटों में से 18% सीटें अनुसूचित जाति और 14% अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रहती हैं।

Balotra News Photo

इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना 2022

इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत 1000 करोड़ रूपये आवंटित किये गए है। इस योजना के जरिये महिलाये सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करेगी। राज्य में कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष गांठ पुरे होने पर योजना को लॉन्च किया गया। 18 दिसम्बर 2019 महिला शक्ति योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना में महिलाओं के प्रति जागरूकता होगी। और साथ ही लड़कियां सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। इस योजना के लाभार्थी वे होंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर है, और साथ ही कम्प्यूटर कोर्स करने के बाद लडकियां और महिलाएं अपने लिए रोजगार भी देख सकती है। आज हम इस योजना से जुडी सारी जानकारी आपसे साझा करेंगे जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना कोर्स लिस्ट –

मुख्यमंत्री इंदिरा गाँधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत जो भी कोर्स पढ़ाये जायेंगे उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
  • आरएसएसीटी कोर्स – इस कोर्स के माध्यम से लड़कियो को बेसिक कम्प्यूटर सिखाया जायेगा बेसिक कम्प्यूटर जिसमे कम्प्यूटर को ऑन -ऑफ़ करना और जैसे छोटे-छोटे कार्य कम्प्यूटर के द्वारा कैसे किये जाते है। माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे इस्तेमाल करते है। जिसमे लड़कियों का दसवीं पास होना जरुरी है। इस कम्प्यूटर कोर्स की अवधि 3 महीने रखी गयी है।
  • वित्तीय लेखांकन प्रशिक्षण – इस कोर्स में राजस्थान की 5 हजार लड़कियों को वित्तीय लेखांकन प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। जिसमे कम्प्यूटर संबंधित वित्तीय गणना के बारे में बताया जायेगा। इस कोर्स को करने के बाद लडकियां लेन -देन संबंधी कार्य ऑनलाइन कर सकते है और इस कोर्स को करके अच्छी नौकरी पा सकते है। लेकिन इसके लिए लड़कियों का 12 वीं पास होना जरुरी है।

निशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग योजना का लाभ –

नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से हम आपको योजना के लाभों के विषय में बताने जा रहें है। इसके लाभ निम्न प्रकार है –

  • IGP प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • राजस्थान की जो महिलाएं और बालिकाएं अपनी घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कम्प्यूटर कोर्स नहीं कर पाती है वे आसानी से अब इस योजना का लाभ लेकर आप फ्री में कम्प्यूटर कोर्स कर सकते है।
  • जो भी खर्चा आएगा वो राजस्थान सरकार द्वारा दिया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान की लड़कियां और महिलाएं ले सकती है। इसके लिए पुरुष पात्र नहीं होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। और कम्प्यूटर कोर्स पूरा होने के बाद लड़कियों को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।
  • जो भी विधवा महिलाएं है या दुष्कर्मी पीड़िताएं होंगी उन्हें इस योजना से समर्थन प्राप्त होगा और साथ ही उन्हें कोर्स के लिए प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। और साथ ही इन महिलाओं के पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जायेंगे।
  • और उम्मीदवार महिला की आयु 16 से 40 वर्ष तक अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत ऐसी बालिकाओं को रखा गया है जिन्हे शिक्षा का अधिकार प्राप्त नहीं होता, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
  • IGP प्रशिक्षण योजना में आवेदन करने के लिए आपको कहीं बाहर यानि कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • योजना में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

आवश्यक दस्तावेज

सीएम इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है उन सभी दस्तावेजों की सूची लेख में नीचे दी जा रही है।

  1. Free RSCIT Course 2022 के लिए आवेदन करने के लिए आपको आयु प्रमाणपत्र के लिए दसवीं का सर्टिफिकेट लगाना होगा।
  2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए 12th के सर्टिफिकेट या इससे उच्च्चतम योग्यता के प्रमाणपत्र।
  3. विधवा महिला को पति की मृत्यु का दस्तावेज लगाना होगा।
  4. हिंसा से पीड़ित महिला को पुलिस रिपोर्ट की कॉपी लगानी होगी।
  5. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा।
  6. आधार कार्ड
  7. पैन कार्ड
  8. निवास प्रमाण पत्र
  9. मोबाइल नंबर
  10. तलाक प्रमाण पत्र
  11. बैंक अकाउंट का विवरण

इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे ?

राजस्थान के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना का लाभ लेना चाहते है आज हम उनको बताएंगे की वे किस प्रकार इस योजना में कैसे ऑनलाइन आवेदन कैसे करे हम आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया बता रहे है आप हमारे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते है –

Share This Article
By Media Desk Media Team
Follow:
Balotra News Media Team
Update Contents
Balotra News-बालोतरा न्यूज़ We would like to show you notifications for the latest news and updates.
Dismiss
Allow Notifications