विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित,बाड़मेर ज़िले में चार सीटों पर भाजपा, दो निर्दलीय एवं एक पर कांग्रेस विजयी

Media Desk

विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गणना रविवार को राजकीय महाविद्यालय में की गई। मतगणना के बाद चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवारों, दो पर निर्दलीय एवं एक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र सिंह भाटी, बाड़मेर से निर्दलीय डा प्रियंका चौधरी, बायतु से कांग्रेस के हरीश चौधरी, पचपदरा से भाजपा के अरुण चौधरी, सिवाना से भाजपा के हमीर सिंह भायल, गुड़ामालानी से भाजपा के कृष्ण कुमार विश्नोई एवं चौहटन से भाजपा के आदुराम मेघवाल विजयी रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Balotra News Photo

शिव विधानसभा क्षेत्र

शिव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अमीन खान को 55264, भाजपा के स्वरूप सिंह खरा को 22820, बसपा के जयराम को 2064, रालोपा के जालम सिंह को 7345, बहुजन मुक्ति पार्टी के सवाई राम पुनड को 2033, भारतीय ट्रायबल पार्टी के सीता को 2736, निर्दलीय प्रत्याशी फतेह खान को 75545, निर्दलीय प्रत्याशी भूराराम को 2460, निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी को 79495 एवं नोटा को 3120 वोट मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी विजयी रहे।

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मेवाराम जैन को 93611, बसपा के हरखाराम मेघवाल को 2053, भाजपा के दीपक कड़वासरा को 5355, आम आदमी पार्टी के भगवान सिंह को 2282, रालोपा के जोगाराम डूडी को 1682, बहुजन मुक्ति पार्टी के सुरेश कुमार मेघवाल को 1404, निर्दलीय डा प्रियंका चौधरी को 106948, निर्दलीय बाबूलाल को 1247, निर्दलीय हरखाराम को 1775 एवं नोटा को 1559 मत मिले।  यहां निर्दलीय डा प्रियंका चौधरी ने विजय हासिल की।

बायतु विधानसभा क्षेत्र

बायतु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बालाराम मूढ़ को 51720, कांग्रेस के हरीश चौधरी को 76821, रालोपा के उम्मेदाराम बेनीवाल को 75911, भारतीय ममता समाज पार्टी के नाथूराम प्रजापत को 1388, आल इंडिया मजलिस ए एतेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद खान को 507, निर्दलीय जोगाराम को 323, निर्दलीय शिवाराम को 861, निर्दलीय हनीफ को 2277, निर्दलीय हरीश चौधरी को 1389 एवं नोटा को 2173 मत मिले। यहां कांग्रेस के हरीश चौधरी ने विजय हासिल की।

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र 

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अरुण चौधरी को 77997, कांग्रेस के मदन प्रजापत को 75468, बसपा के मुख्तियार को 1427, रालोपा के थान सिंह डोली को 22581, भारतीय ट्रायबल पार्टी के उतमा राम को 3030, गणा सुरक्षा पार्टी के खीमाराम को 250, निर्दलीय देवीलाल को 465, निर्दलीय पुखाराम को 422, निर्दलीय राजेंद्र सिंह को 1770, निर्दलीय विकास कुमार को 1001 एवं नोटा को 2209 मत मिले। यहां भाजपा के अरुण चौधरी विजयी रहे।

सिवाना विधानसभा क्षेत्र

सिवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हम्मीर सिंह भायल को 62875, कांग्रेस से मानवेंद्र सिंह को 44115, रालोपा के महेंद्र कुमार को 7486, बसपा के सूजाराम को 2133, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के शैतान सिंह को 1380, निर्दलीय प्रत्याशी खेतसिंह राजपुरोहित को 587, निर्दलीय जसवंत सिंह को 509, निर्दलीय पोपटलाल को 912, निर्दलीय मांगू सिंह को 3248, निर्दलीय सुनील परिहार को 51068, निर्दलीय हंजारी मल को 2130 एवं नाटो को 2260 मत मिले। यहां भाजपा के हम्मीर सिंह भायल विजयी रहे।

गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र

गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के महेंद्र कुमार को 2198, भाजपा के कृष्ण कुमार विश्नोई को 107632, कांग्रेस के कर्नल सोनाराम चौधरी को 92415, बहुजन मुक्ति पार्टी के गजेंद्र मेघवाल को 404, अभिनव राजस्थान पार्टी के अचलाराम चौधरी को 2315, नेशनल जनमंडल पार्टी की गोमती देवी को 591, आजाद समाज पार्टी के प्रभुराम को 9924, निर्दलीय नगेंद्र सिंह सोलंकी को 1858, निर्दलीय लाधू को 621, एवं नोटा को 2358 मत मिले। यहां भाजपा के कृष्ण कुमार विश्नोई ने विजय हासिल की।

चौहटन विधानसभा क्षेत्र

चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आदूराम मेघवाल को 103205, कांग्रेस के पदमाराम को 101777, बसपा के तरुण राय कागा को 22149, बसपा के भारथाराम को 4572, निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण कुमार को 1847 एवं नोटा को 3901 मत मिलें।  यहां भाजपा के आदूराम मेघवाल विजयी रहे।

Share This Article
By Media Desk Media Team
Follow:
Balotra News Media Team
Balotra News-बालोतरा न्यूज़ We would like to show you notifications for the latest news and updates.
Dismiss
Allow Notifications