बालोतरा में भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित

भाजपा नगर मंडल बालोतरा की कार्यसमिति बैठक नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा की अध्यक्षता में बालोतरा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने प्रदेश की राज्य सरकार की खामियों को उजागर किया तथा केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।साथ ही बूथ समितियों के पूर्ण रूप से निर्माण हो जाने के लिए बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।बालोतरा संगठन जिला राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आभार ज्ञापित किया। पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया और आगामी जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।चौधरी ने पार्टी द्वारा निर्देशित पन्ना प्रमुखों की शीघ्र नियुक्ति करने का आह्वान किया।किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूड़ी ने आगामी जन आक्रोश यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने जन आक्रोश यात्रा के रूट निर्धारण की जानकारी दी ।यात्रा से शहर का कोई भी भाग वंचित नहीं रहेगा ,इसका रॉडमैप प्रस्तुत किया।,जनप्रतिनिधियों ,बूथ अध्यक्षों के सहयोग से यात्रा शहर के बूथ स्तर तक जाएगी। मंडल महामंत्री कमलेश ढेलड़िया ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा जनता के बीच जाएगी और प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा से जन समस्यायों के पत्र इकट्ठे किए जाएंगे ।जयपुर में विधानसभा के आगे  राज्य भर से आई समस्यायों के पत्र खाली किए जायेंगे।यह राज्य सरकार की आंखे खोलने के लिए आक्रोश यात्रा है।जिला महामंत्री भरत मोदी ने संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा रखी तथा कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी बिंदुओं को बैठक में रखा।मंडल महामंत्री मुकेश गुप्ता ने झुंझुनू में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति द्वारा पारित राजनेतिक प्रस्ताव का पठन किया। जिसका समर्थन बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने किया ।

मंडल महामंत्री जगदीश चंदेल ने आभार ज्ञापित  किया ।बैठक में नगर परिषद सभापति सुमित्रा देवी जैन,वरिष्ठ नेता झूमर लाल सार्जेंट , गोपाल पारीक ,जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सुखदेव जीनगर, जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित, खेताराम प्रजापत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत ,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ,सुरेश जैन, डॉ रमेश भंसाली, मदन बालड,मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार ढेलड़िया, अंबादान रावल ,जगदीश सिंह राजपुरोहित ,प्रताप घांची ,राजेश पुरी, मंडल मंत्री कन्हैयालाल चंड़क, गोविंद प्रजापत, महावीर चोपड़ा, रमेश वैष्णव, वासुदेव अग्रवाल ,रामगोपाल राजपुरोहित चेलाराम चौधरी ,भंवर लाल माली ,रामकरण माली, सुरेश कोठारी, पुरखाराम,   रमेश वैष्णव, बाबूलाल सुंदेशा, पार्षद पुष्प राज चोपड़ा , नगराज प्रजापत, कांतिलाल हूंडिया, हनुमान पालीवाल, कांतिलाल घांची, सुनील वैष्णव ,रमेश पुरी,महावीर माली, पार्षद प्रतिनिधि सवाईराम सुथार, उदाराम बंजारा , मोर्चा पदाधिकारियों में पारसमल भाटी, राजेश सांखला, विमल मालवीय, गौतम जीनगर, राहुल गोयल ,किशोर जीनगर, रूपाराम प्रजापत, लूणाराम माली, महेंद्र गौड़ ,नारायण जीनगर स्वरूप पूरी ,नृशिंह माली सुरेश पालीवाल समेत विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष ,पदाधिकारी  एवं बूथ अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए ।

Share This Article
Follow:
CEO Balotra News
Exit mobile version