बालोतरा में केमिकल इकाई में गैस रिसाव प्रकरण, गैस रिसाव से एक पुलिस कांस्टेबल सहित 6 लोगों के अचेत होने की सूचना

खबर की सुर्खिया
  • गैस रिसाव से एक पुलिस कांस्टेबल सहित 6 लोगों के अचेत होने की सूचना, सभी को बालोतरा के नाहटा अस्पताल में कराया भर्ती, गैस रिसाव वाले टैंकर को शहर से बाहर भिजवाया...

बालोतरा नगर के समदड़ी रोड पुलिया के पास एक रसायन के गोदाम में गैस लीकेज होने से कई जनों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर लोगों ने इन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती करवाया। वहीं घटना की जानकारी और उपखंड अधिकारी व डिप्टी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तबीयत बिगड़ने वाले लोगों का स्वास्थ्य उपचार बाद सही होना बताया जा रहा है।

  • घटना की जानकारी के बाद मौके पर दमकल पहुंची

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे समदड़ी रोड स्थित एक रसायन के गोदाम में खड़ी ट्रेलर मे गैस का रिसाव हुआ। इससे यहां खड़े चालक खलासी वह अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सांस में दिक्कत होने पर यहां से भाग छूटे। कुछ ही समय बाद गैस पूरे वातावरण फैल गई। इस पर गोदाम के बाहर खड़े रहकर फल सब्जी बेचने वाले लोग व आसपास के कुछ दुकानदार इसकी चपेट में आ गए। सिर चकराने और सांस फूलने पर यह चीखने चिल्लाने लगे। इस पर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तुरंत ही ने राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रास्ते को डायवर्ट कराया गया

इस घटना की जानकारी पर कुछ लोग गोदाम में खड़े ट्रेलर जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। उसे लेकर नदी की ओर भाग छूटे। यहां ट्रेलर खड़ा कर वे रवाना हो गए। एक बड़ी घटना की जानकारी पर मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को समझा कर हटाने के दौरान एक कॉन्स्टेबल इसकी चपेट में आ गया। उसे भी उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। वही कुछ समय बाद उपखंड अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक मे दमकल व उपचार टीम के साथ में पहुंचे। इन्होंने यहां खड़े लोगों को हटाया।

एसडीएम विवेक व्यास व डिप्टी नीरज अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली

अब तक की जानकारी के अनुसार गैस रिसाव में घायल हुए लोगों में लेखा राम पुत्र रूपा राम माली,जितेंद्र पुत्र बुधाराम,सवाई पुत्र सांवलाराम,चेतन पुत्र जेठाराम,पुलिस जवान मनोहर बिश्नोई पुत्र खामुराम भी घायल हो गए। घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास डिप्टी नीरज कुमारी बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी समदड़ी थाना अधिकारी दाऊद खान सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ट्रेलर को बालोतरा की लूनी नदी में ले जाया गया। जिससे गैस का अत्यधिक रिसाव नहीं हुआ।

Share This Article
Follow:
CEO Balotra News
Exit mobile version